सहारनपुर में रिक्शा ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:झगड़ा होने पर सवारी ने हमला किया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Actionpunjab
2 Min Read




सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे रिक्शा चालक और सवारी में कहासुनी हो गई। जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने सवारी ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाजके दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान रसूलपुर स्थित दानिश कॉलोनी निवासी साहिद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिद सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक को रिक्शे में बैठाकर उसके गंतव्य की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने पर युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया और साहिद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल साहिद को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *