![]()
कुल्हाड़ी से लेपर्ड के नाखुन काटकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे घर से लेपर्ड के 9 नाखुन भी बरामद किए गए है। आरोपी युवक को रिमांड पर भेजा गया है। मामला उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र का है। डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि मामला शुक्रवार को सामने आया था, जब ग्राम चटोल के गाठिया में किसान को खेत में काम करते समय लेपर्ड का शव दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। तब लेपर्ड के पैरों के नाखून गायब मिले थे। सैनी ने बताया कि लेपर्ड के आगे के पंजे से नाखून निकाले हुए थे। सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी और क्षेत्रीय वन अधिकारी ने जांच का दायरा बढ़ाया और मुखबिरी तंत्र के जरिए इस मामले में उनको सफलता मिली। मामले में टीम ने चटोल डेरी निवासी अर्जुनलाल (23) पुत्र वेलसिंह को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत गिरफ्तार किया। जब दबिश दी तब उसके घर से मृत लेपर्ड के नौ नाखून भीं बरामद किए गए। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से नाखून काटने की बात कबूल की है। टीम ने अर्जुनलाल को उदयपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है और अब उससे पूछताछ की जाएगी। नाखून गायब होने के बाद लेपर्ड के शिकार और तस्करी की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम जांच कर रही है। टीम में खेरवाड़ा के क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फ़ज़ले रबी, सोहनलाल प्रजापत, सहायक वनपाल बहादूरलाल मीणा,वनरक्षक रूपलाल, लालसिंह आदि शामिल थे।
उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर के उबेश्वर में दिखा दुर्लभ ‘लौडांकिया सांप:30 साल बाद फिर दिखा दुर्लभ वाइन स्नेक, जानिए क्या है खासियत रोपवे में फंसे यात्री, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू:रस्से और चेयर के जरिए सुरक्षित उतारा, नीमचमाता रोपवे पर किया मॉक ड्रिल UCC जनसुनवाई में हंगामा, कांग्रेस ने किया बहिष्कार:कहा- ये सिर्फ औपचारिकता, आदिवासी युवा नेता पर भड़के सांसद मन्नालाल रावत
कुल्हाड़ी से लेपर्ड के नाखून काटकर ले गया, आरोपी गिरफ्तार:वन विभाग ने घर पर दबिश देकर नाखुन बरामद किए; रिमांड पर भेजा
Leave a comment