फिरोजपुर में खुदाई में मिला पुराना बम:पुलिस-सेना ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेरा; सुरक्षा के बीच डिफ्यूज करने की तैयारी

Actionpunjab
2 Min Read




फिरोजपुर के हुसैनीवाला सीमावर्ती क्षेत्र में विकास कार्य के दौरान खुदाई करते समय एक पुराना बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक रॉकेट लॉन्चर से संबंधित विस्फोटक सामग्री बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, हुसैनीवाला बॉर्डर के नजदीक गांव झुग्गे हजारा सिंह वाला में विकास कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों द्वारा की जा रही खुदाई में जमीन के भीतर दबा एक संदिग्ध विस्फोटक बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस और सेना को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और सेना सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। एसपी (एच) धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरामद बम काफी पुराना प्रतीत होता है और लंबे समय से मिट्टी में दबा हुआ था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया है। फिलहाल बम के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर रखा गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इसके नजदीक न जा सके। सेना के विशेषज्ञों द्वारा इसकी जांच की जा रही है और निर्धारित सुरक्षा नियमों के तहत इसे निष्क्रिय (डिफ्यूज) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *