![]()
गोरखपुर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
सोमवार रात करीब 11:15 बजे रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास एसटीएफ और पुलिस की टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाश आजमगढ के मेहनगर खुन्दनपुर निवासी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया गया। मौके से पुलिस ने एक .32 बोर पिस्टल, एक मोटरसाइकिल तथा भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। महाराष्ट्र में भी दर्ज हे केस पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस हिरासत से फरार होने, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। आजमगढ़ में वर्ष 2021 में हुई हत्या के मामले में उसके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जनपद में पुलिस हिरासत से फरार होने का भी मामला उसके खिलाफ दर्ज है। बदमाश पर आजमगढ़, हरदोई, महाराष्ट्र में में विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। सबसे अधिक मुकदमें आजमगढ़ में दर्ज है।
गोरखपुर मुठभेड़ में पकड़ा गया 1 लाख का इनामी रहमान:बदमाश के पैर में लगी गोली, STF का सिपाही घायल
Leave a comment