फतेहाबाद में घर से बाहर गया युवक हुआ लापता:खाना खाने के बाद निकला था टहलने; भाई बोला-नहीं था कोई विवाद

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद जिले के गांव अयाल्की से एक व्यक्ति लापता हो गया। उसको ढूंढने के लिए परिजनों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार अब परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने व्यक्ति के छोटे भाई के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। दोपहर को खाना खाकर निकला था घर से पुलिस को दी शिकायत में गांव अयाल्की निवासी अजय ने बताया कि उसका बड़ा भाई निकडा 11 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। वह हमारे गांव अयाल्की से ही लापता हुआ है। हमने आसपास के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है, लेकिन कहीं कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अजय ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उसका भाई बिना बताए कहीं चला गया है। उसके घर से जाने का कोई स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है। अजय ने बताया कि हमने गांव के हर संभावित स्थान, खेत-खलिहान और आसपास के सभी रास्तों पर उसकी तलाश की है। लापता होने के समय उसने किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन या अन्य संचार का साधन अपने साथ नहीं लिया था। किसी से भी उसका कोई विवाद या रंजिश भी नहीं है। अनहोनी की आशंका, परिवार की चिंता बढ़ी अजय ने बताया कि हमने अपने सभी रिश्तेदारों और मित्रों के घरों पर भी फोन के माध्यम से संपर्क किया है, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। हमें पूरी आशंका है कि वह किसी अनहोनी या बहकावे में आकर रास्ता भटक गया है, जो हमारे परिवार के लिए चिंता का विषय है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *