![]()
बूंदी जिले की डाबी थाना पुलिस ने किडनैप के एक पुराने मामले में 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान घटना में इस्तेमाल की गई 3 बाइक भी जब्त की है।
यह कार्रवाई एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में की गई।
इस मामले में पहले भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य फरार वांछितों की तलाश जारी रखे हुए है। यह मामला 22 मार्च को दर्ज किया गया था। फरियादी प्रकाश बंजारा निवासी कलम का कुंआ, थाना रानपुर, जिला कोटा ने डाबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 22 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे फरियादी का भाई शेखर डाबी स्थित निकुंज होटल पर चाय पीने रुका था।
इसी दौरान 15-20 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अगवा कर ले गए। प्रकाश बंजारा ने अपनी रिपोर्ट में विजय सिंह मेम्बर, छीतर, जगदीश, मदन और उनके 10-15 अन्य साथियों पर नामजद आरोप लगाए थे। सभी आरोपी डाबी निवासी
इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटकर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने दबिश के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बबलू बंजारा (31), पिकू बंजारा (31), कैलाश बंजारा (33), शंकर बंजारा (35), छीतर बंजारा (39) और ओमप्रकाश बंजारा (21) शामिल हैं। ये सभी डाबी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
डाबी में किडनैप के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार:3 बाइक भी जब्त, पहले भी पकड़े जा चुके 2 बदमाश
Leave a comment