लिफ्ट में फंसे लोगों की 15 मिनट अटकी रहीं सांस:मोदीपुरम की रेजिडेंशियल कॉलोनी में लिफ्ट में फंसे लोग, पुलिस की मदद से निकाला

Actionpunjab
3 Min Read




मेरठ के मोदीपुरम इलाके में एक रेजिडेंशियल कॉलोनी की लिफ्ट में मंगलवार रात 5 से 6 लोग फंस गए। करीब 15 मिनट तक यह लोग लिफ्ट में फंसे रहे। जानकारी लगते ही लोग इकट्ठा हो गए इसके बाद बामुश्किल सभी को बाहर निकल गया। बताया जाता है कि लाइट जाने के बाद लिफ्ट रुक गई थी। यह वीडियो मंगलवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के F1 टावर की बताई जा रही है। मंगलवार शाम कुछ लोग लिफ्ट में मौजूद थे। इसी दौरान लिफ्ट रुक गई। करीब 15 मिनट तक यह लोग लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों ने शोर मचाया तो वहां के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद जैसे तैसे करके लिफ्ट में फसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। 15 मिनट तक अटकी रही सांस
मामला देर शाम का था। लिफ्ट में एक महिला समेत 6 लोग थे। अचानक लाइट चली गई और लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। अंदर मौजूद लोगों को लगा कि जल्द ही लाइट आ जाएगी और लिफ्ट चल पड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करीब 15 मिनट तक इन सभी लोगों की सांस अटकी रही। एक लिफ्ट पहले से चल रही है खराब
यह एक 14 मंजिला टावर है जिसमें 206 फ्लैट बने हुए हैं। बताया जाता है कि यहां दो लिफ्ट लगी है, जिनमें से केवल एक लिफ्ट ही काम करती है। करीब डेढ़ महीने पहले दूसरी लिफ्ट खराब हो चुकी है, जिसे सही नहीं कराया जा सकता है। जिस वक्त लोग लिफ्ट में थे उस वक्त लाइट गई थी लेकिन लिफ्ट का जनरेटर से संचालन हो रहा था। शोर शराबा हुआ तो एकत्र हुए लोग
बीच रास्ते में फसी लिफ्ट में एक महिला राधा, उनके पति जय सिंह भदोरिया, एक बच्चा पार्थ समेत कुल 6 लोग थे। करीब 10 मिनट तक सभी खामोश रहे लेकिन जैसे ही अंधेरा बढ़ा। महिला व बच्चे ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां रहने वाले लोग एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस की मदद से लिफ्ट को खोलकर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लिफ्ट में अंधेरे से लग रहा था डर
लिफ्ट से निकले लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि लाइट जाने के बाद अंदर इतना अंधेरा था कि डर लगने लगा था। उन्होंने नाराजगी जताई कि लिफ्ट में लाइट जाने के बाद उजाला रहे ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उमस होने के कारण पसीना बह रहा था। सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। कुछ लोगों ने समिति पर गंभीर आरोप भी लगाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *