महोबा में युवक के कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ:कानपुर-सागर हाईवे पर हमला, बीजेपी नेता पर आरोप

Actionpunjab
3 Min Read




महोबा में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। कानपुर-सागर हाईवे पर समद नगर इलाके में 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की के दोनों हाथ काट दिए गए और पैर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले का आरोप बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उनके साथियों पर लगा है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना मंगलवार रात महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे पर हुई। चंदेल पेट्रोल पंप के सामने हमलावरों ने समदनगर मोहल्ले के निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की को घेर लिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे युवक के दोनों हाथ कलाई से लगभग अलग हो गए। उसके पैर और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सड़क पर घायल पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर युवक की मां भी मौके पर पहुंचीं। डायल 112 की टीम ने विक्की को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
​ घायल विक्की के पिता राजा बाबू सिंह और भाई आलोक सिंह ने इस पूरी वारदात के पीछे अपने ही मोहल्ले के बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उनके साथियों का नाम लिया है। परिजनों का कहना है कि विक्की पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था, तभी उस पर यह हमला हुआ। भाई आलोक सिंह के मुताबिक, आरोपी बीजेपी नेता से उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। इधर जिला अस्पताल के डॉक्टर शिशुपाल ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद मरणासन्न है। उसके दोनों हाथ लगभग कट कर अलग हो चुके थे, जिन्हें सपोर्ट देकर बांधा गया है। पैर भी कटा है और सर पर भी धारदार हथियार के गहरे निशान हैं। पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन सत्ताधारी दल के नेता का नाम सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और हड़कंप का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *