चंबल नदी में मिली कॉलेज स्टूडेंट की लाश:शाम को घर से बिना बताए निकली थी, बीए 2nd ईयर की छात्रा थी

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा में घर से बिना बताए निकली कॉलेज स्टूडेंट्स की लाश चंबल नदी में मिली है। वह मंगलवार शाम को घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 20 साल की मृतका बीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट मृतका के भाई ने बताया शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसकी बहन घर से बिना बताएं निकली थी। छोटी बहन के फोन करने पर वह नौकरी से घर पहुंचे और परिजनों के साथ आसपास काफी तलाश की। रात करीब 9 से 10 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तभी उन्हें जानकारी मिली कि चंबल नदी में एक युवती का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया। छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, तीन बहनें और एक भाई हैं। एएसआई ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *