जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की प्रथम बैठक:कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता पर हुई चर्चा

Actionpunjab
2 Min Read




कोटपूतली में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की पहली बैठक बुधवार शाम को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना था। बैठक में कौशल गैप का आकलन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा, उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार, और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में कुल 8 रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया गया था। जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल सांटोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को शीर्ष कंपनियों में वास्तविक कार्य-अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को ₹9000 प्रति माह स्टाइपेंड, ₹6000 का एकमुश्त अनुदान और बीमा कवर मिलता है। कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध मानव संसाधन की सटीक मैपिंग के लिए एक विस्तृत ‘स्किल रजिस्ट्री’ तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल सांटोलिया, जिला कौशल समन्वयक अजय कुमार, नगर परिषद कोटपूतली सचिव अभिषेक सैनी सहित विभिन्न विभागों के अन्य संबंधित अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *