![]()
फिरोजाबाद के जसराना में शादी के महज 20 महीने बाद ही एक विवाहिता ने ससुराल में बुधवार को फंदे से लटककर अपनी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अंजू के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर नगला गेंहू निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं। शादी के तुरंत बाद से ही पति जितेंद्र, उसके भाई लवकुश उर्फ दम्मा, जयवीर और रामवीर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। घटना की 2 तस्वीरें देखिए… 11 जुलाई को बेरहमी से पीटा पिता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी था। बीते 11 जुलाई को आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अंजू की बेरहमी से पिटाई की थी। इस लगातार हो रही प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर आखिरकार अंजू ने अपनी ही साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर थाना जसराना पुलिस ने पति जितेंद्र समेत चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शादी के 20 महीने बाद विवाहिता ने लगाई फांसी:फिरोजाबाद में परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी लव मैरिज, पति समेत 4 पर केस
Leave a comment