ट्रेन के आगे कूदकर 8वीं की छात्रा ने दी जान:सिर चारबाग स्टेशन के पास मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मंगलवार देर शाम एक 8वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा का सिर धड़ से अलग होकर ट्रेन में फंस गया, जो चारबाग रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। गोमतीनगर निवासी रामू प्रसाद तिवारी की छोटी बेटी निधि तिवारी (कक्षा 8) मंगलवार शाम घर के पास दुकान से सामान लेने गई थी। परिजनों के मुताबिक, लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका सिर धड़ से अलग होकर ट्रेन में फंस गया और चारबाग रेलवे स्टेशन के पास जाकर मिला। परिजनों ने बताया कि निधि दो बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार में एक भाई भी है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *