सीकर में फिर चोरों के निशाने पर मंदिर:खाचरियावास के गोपीनाथ मंदिर में लाखों की चोरी

Actionpunjab
2 Min Read




सीकर जिले में चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। दांतारामगढ़ थाना इलाके में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने गोपीनाथ मंदिर से लाखों रुपए के चांदी के छत्र चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। मूर्तियां-गहने और छत्र गायब बुधवार रात को चोरों ने दांतारामगढ़ क्षेत्र के खाचरियावास गांव में स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर से छत्र और गहने चुरा लिए। मंदिर के मुख्य पुजारी रवि पुजारी ने बताया कि वे आज सुबह की पूजा-अर्चना और सेवा के लिए मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और मूर्तियों के गहने, छत्र व अन्य कीमती सामान गायब था। पुजारी ने तुरंत मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। चोर मंदिर में से भगवान गणेश और हनुमानजी महाराज के छत्र, राधारानी की मूर्ति का मंगलसूत्र व पैर के कड़े चुराकर ले गए। चोरी किए गए छत्रों व गहनों की कीमत 9-10 लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर परिसर में CCTV कैमरे नहीं होने की वजह से चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके साक्ष्य उठाए हैं। रवि पुजारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *