BREAKINGबाबूपुरवा में लोडर चालक की सिर कूंचकर हत्या:शौच के लिए घर से निकला था, रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला शव

Actionpunjab
2 Min Read




बाबूपुरवा में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शौच के लिए निकले लोडर चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो लोडर चालक का शव डिग्गी तालाब के पास स्थित रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर आनन–फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हैलट अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि साईपुरवा निवासी साहिल लोडर चलाता था। गुरुवार सुबह 9 बजे वह शौचक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो, डिग्गी तालाब के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा हुआ था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और उसे हैलट अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने इलाके में रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी फरार मिला, जिस पर उसके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *