मिरांडा हाउस की इंटर्नशिप में 442 छात्रों ने लिया हिस्सा:समर इंर्टनशिप में 73 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने छह सप्ताह तक मल्टीडिसीप्लिनरी प्रोजेक्ट्स पर किया काम

Actionpunjab
2 Min Read




रिसर्च को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे प्रयोगशालाओं और समाज की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय की छह सप्ताह की समर इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 9 जून से 21 जुलाई तक आयोजित फ्लेवर ऑफ रिसर्च, इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी कॉन्टेक्स्ट कार्यक्रम में देशभर के 73 शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 442 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भूगोल और राजनीति विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की शोध परियोजनाओं पर काम किया। शिक्षकों और शोध विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रयोग, विश्लेषण और समस्या.समाधान की व्यावहारिक तकनीकों को समझा। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडीओ के पूर्व निदेशक डॉ शिव कुमार ने किया, जबकि समापन समारोह में डीयू के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय के अपर सचिव आनंदराव विष्णु पाटिल का रिकॉर्डेड संदेश भी सुनाया गया। प्राचार्या प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा, ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शोध की संस्कृति से जोड़ते हैं। हमारा प्रयास है कि युवा केवल डिग्री हासिल न करें, बल्कि नवाचार और वैज्ञानिक सोच के साथ समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने में भी योगदान दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *