![]()
मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है। वहीं, गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 3 जिलों में बारिश का रेड,11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है। 23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
गुजरात के सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश:अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 7 ट्रेनें रद्द; MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Leave a comment