नवादा में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की दर्दनाक मौत; मचा हाहाकार, Bihar Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


नवादा जिले के नारदीगंज में राजगीर पहाड़ी के पास पेड़ के नीचे खड़े 10-15 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। मरने वालों में 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है। वज्रपात के बाद मौके पर अफरातफरी और हाहाकार की स्थिति बन गई।

बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार को आसमान से बरसी आफत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नारसीगंज थाना क्षेत्र में राजगीर पहाड़ी के निकट सांगोवर गांव में पेड़ के नीचे खड़े 10 से 15 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से मौके पर हाहाकार मच गया।

मृतकों की पहचान सांगोवर गांव निवासी 44 वर्षीय शंभु कुमार, मिथिलेश कुमार के 10 साल के बेटे सोनू कुमार, मदन राजवंशी (55 वर्ष) और मुनेश्वर राजवंशी (55 वर्ष) के रूप में हुई हैं। वहीं आकाशीय बिजली से झुलसने वालों में लालजीत यादव की पत्नी शोभा देवी (40 वर्ष) और कवींद्र प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (40 वर्ष) शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए नारदीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के लोग धान रोपनी के लिए खेत की तरफ गए हुए थे। अचानक दोपहर 2 बजे मेघगर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तभी खेत में काम कर रहे 10-15 की संख्या रहे लोग बारिश से बचने के लिए पास के ही आम और बरगद के पेड़ नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच ठनका गिरा और उसकी चपेट में आए।

पीड़ित परिवारों को मिलेगा 4-4 लाख रुपये मुआवजा

इस घटना में पेड़ के नीचे खड़े अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ रईस आलम, बीडीओ सोनिया ढनढननिया आदि मौके पर पहुंच गए। सीओ ने कहा कि आपदा प्रबंधन कोष से सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *