बिहार में मॉनसून पर दो-तीन दिन के लिए ग्रहण लगता नजर आ रहा है। 24 जुलाई, रविवार को बिहार में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 18 जिलों में आंधी, बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी जरूर हो सकती है।
Bihar Weather 26 July: बिहार में 26 जुलाई को मॉनसून संबंधी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। राज्य में रविवार को झमाझम बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम खराब रहने की आशंका है। छपरा, मोतिहारी, रोहतास, पूर्णिया, सुपौल समेत 18 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), भोजपुर (आरा), बक्सर, कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम), औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बिहार में मॉनसून दो दिन कमजोर, भारी बारिश के आसार नहीं
ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में मॉनसून संबंधी गतिविधियां अगले लगभग 48 घंटे तक कमजोर रहने की संभावना है। 26 और 27 जुलाई को बिहार के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश कम ही देखने को मिलेगी। हालांकि, उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं झमाझम हो सकती है। राजधानी पटना में भी मॉनसून रूठा हुआ नजर आएगा।
30 जुलाई से शुरू होगा भारी बारिश का दौर, उत्तर से दक्षिण तक भीगेगा बिहार
इसके बाद 28 जुलाई से राज्य में दोबारा मॉनसूनी गतविधियों में बढ़ोतरी के आसार हैं। 30 जुलाई से राज्य में भारी बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। इस दौरान उत्तर के साथ ही दक्षिण बिहार में भी मूसलाधार बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसूनी बारिश में कमी आने से राज्य के अधिकतर जिलों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ सकता है। हालांकि, रात के तापमान में विशेष परिवर्तन आने के आसार नहीं हैं।
बिहार में बढ़ी गर्मी, 2-3 डिग्री चढ़ा तापमान, मोतिहारी सबसे गर्म, पटना में 35 के पार तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार, शनिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से चढ़ गया। पटना में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस बझढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। 25 जुलाई को मोतिहारी बिहार में सबसे गर्म शहर रहा। यहां सर्वाधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, डेहरी (रोहतास), भभुआ (कैमूर), सीवान, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) जैसे शहरों में भी दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।