DU Admissions 2026: डीयू यूजी राउंड-2 लिस्ट में मिली सीट? तो अभी सीट स्वीकार करें, डेडलाइन आज, Career Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


DU Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक (UG) दाखिले के राउंड-2 में अलॉटेड सीट एक्सेप्ट करने की डेडलाइन आज 27 जुलाई है। जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, वे जल्द CSAS पोर्टल पर जाकर सीट स्वीकार करें।

DU UG CSAS Round 2 Seat Allocation 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS – UG 2026) के तहत पहले चरण की अलॉटेड सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज 27 जुलाई 2026 है। अब जिन छात्रों को अलॉटमेंट राउंड-2 में सीट मिली है, वे तक अपने पोर्टल पर लॉगिन करके सीट स्वीकार कर सकते हैं।

पहले ये तिथि 26 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 कर दिया गया था। डीयू ने यह कदम उन विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जो किसी तकनीकी समस्या या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में देरी के कारण तय समय सीमा के भीतर अपनी अलॉटेड सीट पर स्वीकृति दर्ज नहीं कर सके थे।

क्या है CSAS राउंड 2 का नया शेड्यूल?

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया की मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:

सीट एक्सेप्ट करने की अंतिम तिथि: छात्र 27 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों और अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन एवं मंजूरी की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन फीस भुगतान: जिन छात्रों के आवेदन को संबंधित कॉलेज द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी, वे 29 जुलाई 2026 तक अपनी एडमिशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करके अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।

सीट एक्सेप्ट करना क्यों है अनिवार्य?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को पहले राउंड में कोई भी सीट अलॉट हुई है, तो उसे उस सीट को स्वीकार करना बेहद अनिवार्य है। यदि कोई छात्र समय रहते अलॉटेड सीट को एक्सेप्ट नहीं करता है, तो उसे एडमिशन प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा।

ऐसे छात्र अगले राउंड्स में ‘Upgrade’ या भाग लेने के पात्र भी नहीं रहेंगे। इसलिए, यदि आपको आपकी पहली पसंद का कॉलेज या कोर्स नहीं भी मिला है, तब भी सीट स्वीकार करें। एडमिशन फीस जमा करने के बाद ही आपको अगले राउंड में अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज के लिए ‘Upgrade’ का विकल्प मिलेगा।

28 जुलाई 2026 से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एक और बड़ी जानकारी साझा की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की आधिकारिक शुरुआत 28 जुलाई 2026 से होने जा रही है। जिन छात्रों की प्रवेश औपचारिकताएं और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें संबंधित कॉलेजों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 28 जुलाई से अपनी कक्षाओं में उपस्थित होना होगा। नया सत्र दूसरे चरण के तुरंत बाद शुरू हो रहा है, इसलिए यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की ओरिजनल कॉपी तैयार रखने का सुझाव दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *