केजरीवाल बोले-30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार:ऑटोमोबाइल कंपनियों को दी जा रही ED-CBI की धमकी; टाउन हॉल हर-हाल मे होगा

Actionpunjab
4 Min Read




आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपने और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि देश की सड़कों पर 2023 से पहले की बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां दौड़ रही हैं, जिन्हें मोदी सरकार E-20 पेट्रोल का इस्तेमाल करवाकर कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को लिखी थी चिट्ठी, 9 अधिकारियों ने फोन पर बयां किया खौफ अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारवार्ता में दावा किया कि उन्होंने देश में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने वाली 29 प्रमुख कंपनियों को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या 2023 से पहले बनी गाड़ियों के लिए E-20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है? उन्होंने बताया कि 29 में से किसी भी कंपनी ने लिखित जवाब देने की हिम्मत नहीं दिखाई है। केजरीवाल के मुताबिक, 9 बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने उनसे फोन पर हुई बातचीत में स्वीकार किया कि तकनीकी (Engineering) दृष्टि से E-20 पेट्रोल पुरानी गाड़ियों के इंजन, फ्यूल टैंक और माइलेज को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ED और CBI की रेड की धमकी: अधिकारियों ने केजरीवाल से कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सार्वजनिक रूप से E-20 को नुकसानदायक बताया, तो उनके प्लांट बंद करवा दिए जाएंगे और ED, IT तथा CBI की रेड करवा दी जाएगी। केजरीवाल बोले- टाउन हॉल रोकने के लिए बुलाई गई पुलिस केजरीवाल ने कहा कि E-20 पेट्रोल के खिलाफ शनिवार को आयोजित होने वाले ‘नेशनल टाउन हॉल’ से केंद्र सरकार बुरी तरह घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुकिंग और फीस जमा होने के बावजूद पुलिस के जरिए इसे रुकवाने की कोशिश की जा रही है। अब इंडोर (Indoor) आयोजनों के लिए भी परमिशन का दबाव बनाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा, कि “मोदी जी पुलिस का डर मत दिखाइए, देश की जनता आपकी जेल और डंडों से नहीं डरती। टाउन हॉल अपने तय समय पर होकर रहेगा और हजारों लोग इसमें जुड़ेंगे। E-20 का फैसला सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा।” अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी बोले केजरीवाल छात्रों पर FIR और पेपर लीक मामला: पेपर लीक आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज FIR वापस न लेने पर केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया वादा झूठा साबित हुआ और ‘आप’ संघर्षरत छात्रों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। दिल्ली में जलभराव पर सरकार पस्त: दिल्ली में बारिश के दौरान बसों और मेट्रो स्टेशनों में पानी भरने पर केजरीवाल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलाते हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन दिल्ली में जलभराव का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ। ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ केवल दिखावा: भाजपा सरकार की नई लक्ष्मी योजना पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें इतनी शर्तें और अपवाद (Exceptions) लगा दिए गए हैं कि सवा करोड़ महिलाओं में से महज कुछ लाख को ही इसका फायदा मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *