बिहार का मौसम, 31 जुलाई: कैमूर से कटिहार तक भारी बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, Bihar Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


बिहार में शुक्रवार 31 जुलाई को कैमूर, कटिहार समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में आंधी और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Bihar Weather Forecast: बिहार में मॉनसून की बेरूखी खत्म होने वाली है। राज्य में शुक्रवार से झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को कैमूर से कटिहार तक 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बरसात की संभावना रहेगी। वहीं, 24 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना के लोगों को मूसलाधार बरसात के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में आंधी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं, सीमांचल और चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी से सटे दक्षिण बिहार के जिलों में भी झमाझम बरसात हो सकती है।

31 जुलाई को पूर्णिया समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें कैमूर (भभुआ), पूर्णिया, सुपौल, अररिया, बांका, कटिहार और पश्चिम चंपारण (बेतिया, वाल्मीकिनगर) शामिल हैं।

24 जिलों में आंधी, ठनका का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के 24 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिले में कहीं-कहीं मौसम खराब रहने की आशंका है। तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार, 31 जुलाई को राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे। झमाझम बारिश के आसार नहीं है। हालांकि, बूंदाबांदी का एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं। तेज हवा चलने और मौसम में ठंडक आने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पटना में शुक्रवार को दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज भी पटना समेत कई जिलों में हुई बरसात

बिहार में गुरुवार (30 जुलाई) को भी कई जगहों पर बरसात हुई। पटना जिले में 9.6 मिलीमीटर पानी गिरा। पटना शहर में भी सुबह बूंदाबांदी हुई। गयाजी, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, रोहतास, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, नालंदा, सहरसा, कैमूर, मुंगेर और जहानाबाद जिले में कहीं-कहीं पर शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *