Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में ‘नो-स्मोकिंग’ का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की।

केरल के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया

बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया।

STF अफसर ने कहा, “मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *