कल का मौसम, 6 अगस्त: गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में गिर सकती है बिजली, Weather Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


यूपी समेत कई राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में भी बरसात होगी। वहीं, कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कल यानी कि छह अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी कि छह अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरयिाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में कल कहीं बिजली गिर सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

पूर्वी भारत के तमाम राज्यों में कल बारिश की चेतावनी है। अंडमान और निकोबार द्वीप, बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में कल बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के तमाम राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में तेज बरसात होगी। इसके अलावा ,मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ में, गुजरात में बारिश होने वाली है। छह अगस्त को कोंकण, गोवा में बहुत भारी बरसात होगी।

इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में भी कल बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बरसात होगी। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम में तेज हवाएं चलने वाली हैं।

राजस्थान में बारिश का दौर फिर तेज होने का अनुमान

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर बृहस्पतिवार से एक बार फिर तेज होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि छह-सात अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक नया परिसंचरण तंत्र बनने से मानसून के फिर से सक्रिय होने और बारिश के दौर के जोर पकड़ने की संभावना है। विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी सात से नौ अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग के अनुसार, राजस्थान में बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। उसने बताया कि इस अ‍वधि में डीग जिले में सबसे ज्यादा 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *