दिल्ली-NCR में कल कैसा मौसम; येलो अलर्ट, इस हफ्ते कब तक होती रहेगी बारिश?, Ncr Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


Delhi NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को हुई जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव देखा गया। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम? इस रिपोर्ट में पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट…

दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिन तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली में कई दौर की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा गया। विजय चौक, जंतर-मंतर, कर्तव्य पथ, आईटीओ, मथुरा रोड, संगम विहार, सीआर पार्क, लोधी रोड समेत कई इलाकों में भारी बारिश देखी गई। सीआर पार्क, संगम विहार, लोधी रोड और कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई। यही नहीं ITO-मथुरा सड़क खंड, सफदरजंग एन्क्लेव और निजामुद्दीन-आश्रम मार्ग समेत दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम देखा गया।

रात को भी बारिश, कल जमकर बरसेंगे बदरा; येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शाम से रात के बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली-NCR के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन शाम या रात के समय कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखी जाएगी।

शुक्रवार से लेकर 11 अगस्त तक का हाल

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट (येलो, ऑरेंज या रेड) जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने 8, 9, 10 और 11 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को जोरदार बारिश से जलभराव देखा गया।

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने 6 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। IMD ने दिल्ली में 7, 10 और 11 अगस्त को अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। दिल्ली में 8 और 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग ने कल गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

मॉनसून मेहरबान, हवा के भी साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली व आसपास के इलाकों में अभी मानसून की मेहरबानी बनी रहेगी। इसके चलते हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। गुरुवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली का AQI 69 के अंक दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। अगले 2 दिन हवा के साफ-सुथरा बने रहने का अनुमान है।

(पीटीआई-भाषा, IMD और हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *