BTech Admission on 12th Marks : एलयू में यूपीटीएसी काउंसलिंग के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर होंगे सीधे दाखिले हो रहे हैं। विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म जारी किया गया। जेईई मेन स्कोर की जरूरत नहीं है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत बीटेक और एमसीए में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 12 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में एलयू की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि बीटेक व एमसीए लेट्रल इंट्री के जरिए द्वितीय वर्ष में भी सीधे प्रवेश होंगे। यूपीटीएसी 2026 (UPTAC) काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं सीटों पर एलयू अपने स्तर से दाखिले ले रहा है। इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। जहां से अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। BTech व MCA के फर्स्ट ईयर और लेट्रल एंट्री से बीटेक के सेकेंड ईयर में दाखिला पाने का मौका है।
आवेदन पत्र भरने के बाद विवि वित्त नियंत्रक के नाम पर 1600 रूपये का ड्राफ्ट बनवाना होगा। जिसे आवेदन पत्र के साथ सात अगस्त तक अधिष्ठाता अभियांत्रिकीय, तकनीकी संकाय के कार्यालय में जमा कर सकेंगे। प्रवक्ता प्रो. मुकुल ने बताया कि सात अगस्त तक रिक्त सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद विवि की ओर से मेरिट सूची जारी होगी। जिसके अनुसार प्रवेश होंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं।
बीटेक के इन कोर्स में हो रहा डायरेक्ट दाखिला
1. सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech.
2. कंप्यूटर साइंसेज और इंजीनियरिंग में B.Tech.
3. कंप्यूटर साइंसेज और इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में B.Tech.
4. इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech.
5. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech.
6. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech.
7. मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) दो साल का कोर्स
इस तरह होगी पाठ्यक्रमों की प्रति सेमेस्टर फीस
बीटेक: 60,180 रुपये
एमसीए: 56,180 रुपये
इन दस्तावेजों के साथ विद्यार्थी जमा करें फॉर्म
● Îहाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
● Îएमसीए के लिए बीसीए या बीएससी की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
● Îलेट्रल इंट्री के लिए डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
● Îआरक्षण के लिए एक अप्रैल, 2026 के बाद का जाति प्रमाण पत्र
(नोट- उक्त सभी दस्तावेजों को स्वहस्ताक्षरित कर आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।)
प्रवेश के लिए योग्यता तय
बीटेक डायरेक्ट फर्स्ट ईयर
मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई में बीटेक कार्यक्रम संचालित है। बीटेक में मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 12वीं पास होना अनिवार्य है।
MCA के लिए पात्रता मानदंड:
उम्मीदवार के पास नीचे दी गई दो शर्तों में से कोई एक होनी चाहिए:
BCA/B.Sc. (कंप्यूटर साइंस)/B.Sc. (IT)/B.Tech. (CSE)/B.Tech. (IT) या इसके समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण की हो।
कोई भी स्नातक डिग्री (जैसे: B.E./B.Tech./B.Sc./B.Com./B.A./B.Voc. आदि) उत्तीर्ण की हो, जिसमें 10+2 स्तर पर या स्नातक स्तर पर गणित (Mathematics) विषय होना अनिवार्य है। इसके साथ ही योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक (SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक) होने आवश्यक हैं।
B.Tech. (लेटरल एंट्री) के लिए पात्रता मानदंड:
उम्मीदवार को नीचे दी गई तीन शर्तों में से किसी एक को पूरा करना होगा:
BTEUP द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की किसी भी शाखा (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर को छोड़कर) में न्यूनतम तीन वर्षीय या दो वर्षीय (लैटरल एंट्री) डिप्लोमा परीक्षा कम से कम 45% अंकों (SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक) के साथ उत्तीर्ण की हो।
UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों (SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक) के साथ B.Sc. डिग्री उत्तीर्ण की हो और 10+2 स्तर की परीक्षा गणित विषय के साथ उत्तीर्ण की हो। (ध्यान दें: B.Sc. डिग्री वाले छात्रों को सीट केवल तभी आवंटित की जाएगी जब डिप्लोमा छात्रों के आवंटन के बाद सीटें खाली बचेंगी)।
BTEUP या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से उसी या उससे संबद्ध क्षेत्र (allied sector) में D.Voc. स्ट्रीम उत्तीर्ण की हो।