इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया BA, BCom, BSc का नया कटऑफ, जानें किस वर्ग के लिए कितने अंक जरूरी, Career Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी किया। बीए के चौथे कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए 442 अंक व उससे अधिक, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 160 अंक एवं उससे अधिक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी सात अगस्त शाम पांच बजे से 10 अगस्त सुबह 10 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे।

बीकॉम में सामान्य वर्ग का कटऑफ 443.50 से 448, ओबीसी का 398 से 402, एससी का 325 से 333 और एसटी का 207 से 233 अंक रहा। बीएससी गणित में अनारक्षित वर्ग के लिए 423-426, ओबीसी के लिए 383-400, ईडब्ल्यूएस के लिए 390-403 और एससी के लिए 312-334 अंक निर्धारित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए सभी मेरिट वालों को अवसर दिया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त सुबह 10 बजे है। बीसीए के सातवें कटऑफ में ईडब्ल्यूएस का 401, ओबीसी का 379.36, एससी का 332.48 और एसटी का 151.75 अंक है। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) में ओबीसी का कटऑफ 382.90 अंक रहा। वहीं एमबीए के प्रथम कटऑफ में सामान्य वर्ग 279, ईडब्ल्यूएस 272.85, ओबीसी 258, एससी 223.25 और एसटी 174.25 अंक रहा।

ईश्वर शरण कॉलेज : बीएएलएलबी का कटऑफ 465 अंक

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का नया कटऑफ जारी किया है। बीएएलएलबी में सामान्य वर्ग का कटऑफ 465 अंक निर्धारित किया गया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग का कटऑफ 280 अंक है। बीए में सामान्य वर्ग के लिए 370 और ईडब्ल्यूएस के लिए 200 अंक कटऑफ है। एससी और एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। प्रवेश आठ अगस्त को होंगे।

केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड की तीसरी सूची का प्रवेश 10 से

केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 की तीसरी सूची और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश 10 और 11 अगस्त को होगा। प्रवेश सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी। कॉलेज में 11 अगस्त को सुबह 11 बजे सभा भवन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी होगा। वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम में दाखिले के लिए ओबीसी वर्ग 140, ईडब्ल्यूएस 135 एवं एसटी की सभी छात्राओं को बुलाया गया है।

एडीसी : 162 अंक वालों को एलएलबी में प्रवेश का मौका

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए 162 या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसिलिंग 10 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बेनीगंज परिसर में होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *