दिल्ली के प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक समस्या जल्द होगी दूर:व्यापारियों से एलजी संधू ने की मीटिंग, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक पर चर्चा

Actionpunjab
2 Min Read




दिल्ली के प्रमुख बाजारों में पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं के समाधान की कवायद तेज हो गई है। उपराज्यपाल टीएस संधू ने राजधानी के प्रमुख बाजारों के व्यापार मंडलों और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, मोरी गेट और चांदनी चौक के प्रतिनिधि शामिल हुए। व्यापारियों ने बैठक में बाजारों में अनधिकृत अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के कारण दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एलजी ने व्यापारियों से दिल्ली पुलिस के थानों में आयोजित की जा रही ‘जन सुनवाई’को लेकर सीधे फीडबैक लिया और अधिकारियों को जमीनी स्तर पर इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती एलजी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों की पहुंच, साफ-सफाई, सुंदरता और जीवंतता को बनाए रखना विकसित दिल्ली के विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित, सुरक्षित और सुलभ बाजार न केवल दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं, बल्कि राजधानी की पहचान भी मजबूत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पार्किंग और यातायात जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान बेहतर शहरी नियोजन और संबंधित विभागों के समन्वय से निकाला जाएगा। एलजी ने बाजार प्रतिनिधियों से समस्याओं की नियमित जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *