कल का मौसम, 10 अगस्त: सोमवार को होगी भारी बारिश, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं, Weather Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


बिहार में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में असम और मेघालय में सोमवार को कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 10 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

10 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सामान्य बारिश रहेगी, लेकिन 10-11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। पंजाब में कई जगह बारिश होगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 10 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में खासकर पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 9 से 13 अगस्त तक कई जगह बारिश और 10-11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई जगह बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9-10 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा मौसम

छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जगह बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में भी 10 अगस्त को बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। ओडिशा में 10 अगस्त को कई जगह बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में भी कई जगह बारिश का दौर जारी रहेगा।

असम और मेघालय में भारी बारिश

बिहार में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में असम और मेघालय में सोमवार को कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 10 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बना हुआ है। पश्चिम और दक्षिण भारत में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में कई जगह बारिश होगी, जबकि गुजरात क्षेत्र में 10 अगस्त से कई जगह बारिश का दौर बढ़ने की संभावना है।

केरल और कर्नाटक के मौसम का हाल

महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और लक्षद्वीप में कई जगह बारिश जारी रहेगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में 10 अगस्त को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर से रात के बीच हल्की से मध्यम बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *