IMD Rain Alert: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना है कम दबाव का क्षेत्र, Weather Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


IMD Rain Alert, Weather Update 16 August: देशभर में मॉनसून सक्रिय है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड में मूसलाधार बरसात होगी।

Rain Alert, IMD Weather Update 16 August: बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड में अगले दो दिनों तक बहुत भारी यानी कि मूसलाधार बारिश होगी। इसमें से 16 और 17 अगस्त को ओडिशा में और 17 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अगस्त को बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले हफ्ते भारी बारिश होगी। यूपी में भी अगले चार दिनों तक बहुत भारी बरसात होने जा रही है।

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 16-22 अगस्त को तेज बारिश होगी। इसमें से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 18 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16-17 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16-22 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 20-21 अगस्त को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में 16-22 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16-17 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16-18 अगस्त को आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है।

इसके अलावा, मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 अगस्त और 19 अगस्त से 21 अगस्त, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-22 अगस्त, विदर्भ में 16-18 अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, विदर्भ में 16-17 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 16-20 अगस्त को आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।

बिहार-झारखंड और ओडिशा में तेज बरसात

पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-22 अगस्त, बिहार और झारखंड में 17-19 अगस्त, ओडिशा में 16-20 अगस्त को तेज बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में 16-21 अगस्त, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16-22 अगस्त को तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 22 अगस्त को बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16-20 अगस्त को आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *