NEET PG Admit Card 2026 Date: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड तारीख बदली, अब 25 अगस्त को जारी होंगे हॉल टिकट, Career Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


NEET PG Admit Card 2026 Date: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड अब 24 के बजाय 25 अगस्त को जारी होगा। NEET-PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

NEET PG Admit Card 2026 Date: नीट पीजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत जरूरी अपडेट आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब एडमिट कार्ड 24 अगस्त 2026 को नहीं, बल्कि कल 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।

क्यों बदली गई एडमिट कार्ड की तारीख?

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBEMS) ने नोटिस में कहा है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों तथा असम और मेघालय राज्यों से प्राप्त विशेष अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी वजह से एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को एक दिन आगे बढ़ाकर 25 अगस्त 2026 तय किया गया है।

इससे पहले इम्फोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, एग्जाम सिटी की जानकारी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई थी। इसके बाद छात्रों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को 27 अगस्त 2026 से बदलकर 24 अगस्त 2026 किया गया था, जिसे अब अंतिम रूप से बदलकर कर 25 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

परीक्षा के समय और मोड में कोई बदलाव नहीं

बोर्ड ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि परीक्षा की तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले बताए गए शेड्यूल के अनुसार ही NEET-PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

परीक्षा का दिन: 30 अगस्त 2026 (रविवार)

परीक्षा का समय: प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए सिंगल शिफ्ट में

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक नोटिस पर करें भरोसा

बोर्ड ने छात्रों को एक बेहद महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह, अनवेरिफाइड पोस्ट या थर्ड पार्टी द्वारा फैलाए जा रही खबर पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल और केवल आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *