Rain Alert, Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है।
Rain Alert, IMD Weather Update 26 August: दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 26 अगस्त को दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। अगले एक हफ्ते तक प्रायद्ववीयी भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 26-27 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। 29-30 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान उत्तराखंड में, 27 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।
एक सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 26 अगस्त और 30 अगस्त से एक सितंबर के दौरान उत्तराखंड में, 26-27 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27 अगस्त और 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 26 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होगी। 26 अगस्त को दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बरसात होगी।
इसके अलावा, मध्य भारत की बात करें तो 26-27 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, 26-27 अगस्त और 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान विदर्भ में काफी ज्यादा बारिश होगी। 28 अगस्त से एक सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 28-30 अगस्त के दौरान विदर्भ में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 26-30 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी
वहीं, पूर्वी भारत में भी जोरदार बारिश होने वाली है। 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में काफी व्यापक से भारी बारिश होगी। बिहार में 26-27 अगस्त और 29 अगस्त को बारिश होगी। 28 अगस्त और 30 अगस्त से एक सितंबर के दौरान बिहार में कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होगी। 28 अग्स्त से एक सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 29-30 अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26-28 अगस्त के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में 26-30 अगस्त के दौरान बिहार में 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान तेज हवाएं चलेंगी।
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश
पूर्वोत्तर भारत में भी जोरदार बारिश होगी। 26 अगस्त से एक सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। 28 अगस्त से एक सितंबर के दौरान असम, मेघालय, 27 अगस्त से एक सितंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बारिश होगी। 26-27 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश होगी। 26 अगस्त को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बारिश होगी। 26-30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।