NEET Rank List: HNBUMU ने उत्तराखंड नीट यूजी 2026 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। AIR 3399 हासिल करने वाली गौरी श्रीवास्तव राज्य में टॉप पर रही हैं।
HNBUMU NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: उत्तराखंड के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेज में दाखिला लेने की उम्मीद कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है।
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल hnbumu.ac.in पर जाकर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी अलॉटमेंट लिस्ट में अपना नाम और अलॉटेड कॉलेज चेक कर सकते हैं।
उत्तराखंड के स्टार परफॉर्मर्स: गौरी श्रीवास्तव बनी स्टेट टॉपर
HNBUMU द्वारा जारी नीट यूजी 2026 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट लिस्ट के अनुसार, उत्तराखंड के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। गौरी श्रीवास्तव ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3399 और 630 अंक हासिल कर वे उत्तराखंड राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहे। आरूषि बिष्ट AIR 4677 और 622 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बनीं हैं। लक्ष्य सिंघल और जाहनवी गुप्ता: दोनों ही अभ्यर्थियों ने 619-619 अंक प्राप्त किए और AIR 5270 और AIR 5291 हासिल की। 610 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 रही है। इस लिस्ट में कुल 3074 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।
5 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन
सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें रिपोर्टिंग की समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।
अलॉटमेंट रिजल्ट की तिथि: 27 अगस्त 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक
सफल अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में पहुंचकर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा।
विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715
ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212
दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212
ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193
एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।