कल का मौसम, 28 अगस्त: 70 की स्पीड से आएगा तूफान; बिजली भी कड़केगी, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, Weather Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में भी कल बरसात का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में कल आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी यूपी में कल भारी बारिश होगी।

मॉनसून देशभर में सक्रिय है, जिसकी वजह से तेज बरसात हो रही है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में कल यानी कि 28 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप में कल तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान, 70 की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में भी कल बरसात का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में कल आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी यूपी में कल भारी बारिश होगी।

अंडमान और निकोबार, ओडिशा, झारखंड में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत के ज्यादातर राज्यों में कल बरसात का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में बारिश होगी। ओडिशा में कहीं कहीं गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने की चेतावनी है। साथ ही, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में बारिश होगी। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ तूफान आएगा। इसकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, बिहार में मध्य से लेकर जबरदस्त बिजली कड़कने का अलर्ट है।

अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश

इसके अलावा, कल अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय में तेज बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय,नागपुर में तेज बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कल आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिम भारत की बात करें तो कोंकण और गोवा के इलाकों में कल जोरदार बारिश होगी। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का अलर्ट है।

वहीं, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में तेज बारिश होगी। केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *