आज का मौसम, 29 अगस्त: शनिवार को होगी झमाझम बारिश, IMD का इन इलाकों में अलर्ट जारी, Weather Hindi News

Actionpunjab
6 Min Read


मध्य प्रदेश में 29 अगस्त को भी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने और गरज-चमक की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 29 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। शनिवार को उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि कुछ कम होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। 28 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि पूर्वी हिस्से में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। 29 अगस्त को मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। किसानों को खेतों में जलभराव से बचाव के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी में मध्यम बारिश हो सकती है और अगले कुछ दिनों में भी बादल छाए रहने तथा रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश में कमी के चलते कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ने और गर्मी फिर तेज होने की संभावना है। खासकर पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर अधिक महसूस हो सकता है।

बिहार के मौसम का हाल जानिए

बिहार में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अगस्त को बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई और टेढ़ागाछ में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई। 29 अगस्त को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि छिटपुट हो सकती है। किसानों को खड़ी फसलों में जलभराव रोकने और अत्यधिक गीली परिस्थितियों में कृषि कार्य से बचने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश को लेकर IMD रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में 29 अगस्त को बारिश की गतिविधि बनी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने और गरज-चमक की संभावना है। विदर्भ में 29 अगस्त से बारिश बढ़ सकती है। पूर्वी भारत में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। ओडिशा में 28-29 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य में 30 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। झारखंड में 28-31 अगस्त और पश्चिम बंगाल में 29 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आदि क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश और 29-30 अगस्त को गरज-चमक हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री व न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी तट पर गोवा में बारिश, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और कुछ अन्य हिस्सों में बारिश होगी। कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय प्रभाव के चलते आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा व बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। झारखंड और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *