NEET UG 2026:तमिलनाडु राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 9437 सीटें आवंटित; 5 सितंबर तक रिपोर्टिंग, Career Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


पहले राउंड की काउंसलिंग में मैनेजमेंट कोटे के तहत MBBS और BDS की कुल 1953 सीटें आवंटित की गई हैं। मैनेजमेंट कोटे में MBBS एडमिशन की क्लोजिंग जनरल रैंक 26,929 रही, जो चेन्नई के टैगोर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दर्ज हुई।

तमिलनाडु मेडिकल सेलेक्शन कमेटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में MBBS और BDS एडमिशन के लिए NEET UG 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 1 काउंसलिंग के तहत सरकारी और मैनेजमेंट कोटे को मिलाकर कुल 9437 सीटें आवंटित की गई हैं बता दें कि काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और आवंटित कॉलेज की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.net पर चेक कर सकते हैं।

5 सितंबर तक पूरी करनी होगी एडमिशन प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सीट अलॉटमेंट ऑर्डर को ध्यान से पढ़ें और कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। एडमिशन की सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करना भी जरूरी होगा।

सरकारी कोटे में 7484 सीटें आवंटित

सीट अलॉटमेंट के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु NEET UG 2026 राउंड 1 में सरकारी कोटे के तहत MBBS और BDS की कुल 7484 सीटें आवंटित की गई हैं। सरकारी कोटे में MBBS एडमिशन की क्लोजिंग जनरल रैंक 27758 रही। यह रैंक गवर्नमेंट इरोड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पेरुंदुरई में दर्ज की गई। वहीं, BDS एडमिशन में सरकारी कोटे की क्लोजिंग जनरल रैंक 26,617 रही। यह रैंक तिरुचेंगोड स्थित के.एस.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च में दर्ज हुई।

मैनेजमेंट कोटे में 1953 सीटें

पहले राउंड की काउंसलिंग में मैनेजमेंट कोटे के तहत MBBS और BDS की कुल 1953 सीटें आवंटित की गई हैं। मैनेजमेंट कोटे में MBBS एडमिशन की क्लोजिंग जनरल रैंक 26,929 रही, जो चेन्नई के टैगोर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दर्ज हुई। वहीं, BDS एडमिशन के लिए चेन्नई के रागस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 26,699 की क्लोजिंग जनरल रैंक रही।

उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपना सीट अलॉटमेंट

राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले तमिलनाडु मेडिकल सेलेक्शन कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना चाहिए। इसके बाद अलॉटमेंट ऑर्डर में दिए गए निर्देशों के अनुसार संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित अंतिम तिथि का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि 5 सितंबर 2026 के बाद रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया को लेकर कमेटी के निर्देश लागू होंगे।

दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 के सेकेंड राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3 से 8 सितंबर 2026 तक होगा। वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। ऐसे में अब उन स्टूडेंट्स की तैयारी तेज हो गई है, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या बेहतर कॉलेज और कोर्स की उम्मीद में दूसरे राउंड में शामिल होना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *