अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख आज, फौरन करें अप्लाई; हर साल मिलेंगे 30 हजार, Career Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनके ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्राओं के लिए यह अहम खबर हैं। क्योंक अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज यानी 31 अगस्त है। ऐसे में अभी तक जिन छात्राओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वो फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के जरिए आवेदन कर सकती हैं। बता दें कि यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए जो गरीब हैं और आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन पूरी नहीं कर पाती हैं। इस स्कीम के जरिए छात्राओं को हर साल 30000 रुपये मिलते हैं। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप छात्राओं के 10वीं या 12वीं के अंकों या मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती।

कौन कर सकता है आवेदन ?

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों किसी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से पास की हो। इसके अलावा, छात्रा ने 2 से 5 साल की अवधि वाले किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.azimpremjifoundation.org पर जाएं।

2. यहां ‘Register New Applicants Cohort 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।

4. फिर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।

5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

7. वैध बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें।

8. आवेदन फॉर्म को सेव करके सबमिट कर दें।

जरूरी डॉक्यमेंट्स

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

बैंक अकाउंट की जानकारी

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

कक्षा 12वीं की मार्कशीट

कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण

इस फॉर्मेट में होने चाहिए डॉक्यूमेंट्स

बता दें कि दस्तावेज PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। हर फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए। पात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी भी सुरक्षित रख लें।

कितनी छात्राओं को मिलेगा लाभ?

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हर साल करीब 2.50 लाख छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के जरिए सपोर्ट करता है। यह संख्या बताती है कि योजना का दायरा कितना बड़ा है और कितनी बेटियों को इससे फायदा मिल रहा है।

कब तक मिलेगी यह स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनके ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी।

आवेदन की फीस

फाउंडेशन के अनुसार, स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *