Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, UP समेत 5 राज्यों में दो दिन होगी बहुत भारी बारिश, Weather Hindi News

Actionpunjab
5 Min Read


Rain Alert, IMD Weather Update 31 August: यूपी समेत पांच राज्यों में अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके पीछे की वजह उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र है।

Rain Alert, Weather Update 31 August: देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश हो रही है। इस बीच, गंगा के मैदानी वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच यानी कि दो दिन ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 31 अगस्त से पांच सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बरसात होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 31 अगस्त से चार सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, 31 अगस्त से छह सितंबर के बीच उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होगी। 3 से पांच सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, एक से छह सितंबर के बीच पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बारिश होगी। तीन से छह सितंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पांच और छह सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी। 31 अगस्त से दो सितंबर और छह सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 31 अगस्त से छह सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 31 अगस्त को पूर्वी यूपी, दो से छह सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी और उत्तराखंड में, दो से पांच सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, एक से छह सितंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तीन से चार सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में होगी तेज बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट

इसके अलावा, मध्य भारत की बात करें तो 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, चार से छह सितंबर के बीच विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश होगी। तीन से छह सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से छह सितंबर के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच विदर्भ में काफी बारिश होगी। 31 अगस्त से चार सितंबर के बीच छत्तीसगढ़, पू्रवी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश, दो से चार सितंबर के बीच विदर्भ में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। दो और छह सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छह सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, दो से चार सितंबर को विदर्भ, 31 अगस्त से चार सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। साथ ही, तीन से पांच सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से पांच सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बरसात का अलर्ट है।

सिक्किम, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश

वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो 31 अगस्त से छह सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 31 अगस्त से तीन सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 31 अगस्त से दो सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में काफी ज्यादा बारिश होगी। चार से छह सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, तीन से छह सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होगी। 31 अगस्त को ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने वाली है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 31 अगस्त से छह सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी तेज बारिश होगी। 31 अगस्त से दो सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 31 अगस्त से चार सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *