IMD Rain Alert: उत्तर भारत की बात करें तो चार सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चार और पांच सितंबर को हिमाचल प्रदेश, चार से 10 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
IMD Rain Alert, Weather Update 4 September: उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से चार और पांच सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में और चार सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। हालांकि, एक राहतभरी बात भी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं।
उत्तर भारत की बात करें तो चार सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चार और पांच सितंबर को हिमाचल प्रदेश, चार से 10 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। चार और पांच सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, चार से छह सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छह से आठ सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा बारिश होगी। आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। चार सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, चार और पांच सितंबर के हिमाचल प्रदेश, 4-10 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, 4-6 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छह से आठ सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। साथ ही चार सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, चार और पांच सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होगी।
मध्य भारत की बात करें तो चार से छह सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, चार से आठ सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, चार सितंबर और 8-10 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ,7-10 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 9-10 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 4-10 सितंबर के दौरान विदर्भ, पांच से सात सितंबर के दौरान छततीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश और आंधी तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। छह सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 5-8 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, चार और पांच सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, चार सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बरसात होगी।
चार से 10 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, चार और पांच सितंबर और सात से 10 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 8-10 सितंबर के दौरान झारखंड, 5-6 सितंबर और 10 सितंबर को बिहार और 10 सितंबर को ओडिशा में गरज चमक के साथ बिजली कड़केगी और तेज बारिश होगी। छह सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, चार से सात सितंबर के दौरान झारखंड में भारी बारिश होगी। चार से आठ सितंबर के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, चार सितंबर और 8-9 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, नौ सितंबर को झारखंड में पांच से आठ सितंबर के दौरान बिहार, 9-10 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश होगी।