कल का मौसम, 6 सितंबर: इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, Weather Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


कल यानी कि 6 सितंबर को यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड आदि राज्यों में भी कल झमाझम बारिश होगी।

उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बारिश का दौर कई दिनों से जारी है। कल यानी कि 6 सितंबर को भी कई राज्यों में बहुत भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में कल गरज, चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, यूपी में कल बहुत भारी बारिश होने वाली है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी कल बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, इन राज्यों में कल आंधी तूफान और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी कल बहुत भारी बारिश होगी। ओडिशा में भी कल बहुत भारी बारिश के साथ आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में जोरदार बरसात होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में कल तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मैघालय में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो यहां भी तेज बारिश का अलर्ट है। गोवा, कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र व कच्छ में भारी बारिश है। वहीं, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में बारिश होगी। पुडुचेरी, कराईकल में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं जिसकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है, के आने की संभावना है।

बिहार: गंगा ने पार किया ‘उच्चतम स्तर’

वहीं, बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिलों में करीब 10.26 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, वहीं भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह पटना के गांधी घाट और पंडारक में गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर ‘उच्चतम बाढ़ स्तर’ को पार कर गया। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को भागलपुर और नवगछिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *