Rain Alert: कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, Weather Hindi News

Actionpunjab
3 Min Read


Rain Alert, IMD Weather Update 6 September: कम दबाव के क्षेत्र की वजह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में बहुत भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert, IMD Weather Update 6 September: दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 6 सितंबर को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में 6-7 सितंबर के दौरान बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह सितंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह से आठ सितंबर के दौरान भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिर सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में छह सितंबर को, उत्तराखंड में सात सितंबर और 10-12 सितंबर के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-9 सितंबर के दौरान भारी बारिश होगी। साथ ही, छह सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होगी।

मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6-8 सितंबर और 11-12 सितंबर के दौरान, विदर्भ में 10-12 सितंबर के दौरान, छत्तीसगढ़ में 8-12 सितंबर के दौरान बड़े इलाके में बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 6-12 सितंबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7-10 सितंबर के दौरान, झारखंड में 8-11 सितंबर के दौरान, बिहार में छह और सात सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। ओडिशा में 10-12 सितंबर के दौरान भारी बारिश होगी। छह सितंबर और 11-12 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 6-7 सितंबर और 12 सततंबर को झारखंड, 8-12 सितंबर के दौरान बिहार, 6-9 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में भी जोरदार बारिश होगी। छह सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, 9-10 सितंबर, असम, मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 7-12 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, छह से आठ सितंबर और 11-12 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, 6-12 सितंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। छह से आठ सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में, 6-10 सितंबर के दौरान असम, मेघालय में आंधी तूफान और बिजली गिरने वाली है। 6-12 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर ,मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *