UP Weather 7 September: पूर्वांचल में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से आसमान में बादलों की हरकत बढ़ गई है। इसके साथ ही झारखंड से पूर्वी यूपी होते बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
UP Weather 7 September: यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से आसमान में बादलों की हरकत बढ़ गई है। इसके साथ ही झारखंड से पूर्वी यूपी होते बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावाना है। वहीं आज कुछ जिलों में यलो अलर्ट है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम के मिजाज में इस बदलाव से बादल गरजेंगे अधिक, बरसेंगे कम। अगले पांच दिनों में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। खास तौर पर मंगलवार को पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। रविवार को आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे। गोरखपुर जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ छीटें पड़ीं। हालांकि मौसम विभाग ने शून्य बारिश जारी की है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा।
इन जिलों में यलो अलर्ट
लखीमपुर खीरी, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
दो दिनों से हो रही है बारिश
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार को शुरू हुई हल्की बारिश शनिवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। यह बारिश दिन में एक बार तो कुछ समय के लिए तेज हुई लेकिन दिनभर और रात में हल्की बारिश जारी रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भी रात्रि में हल्की बूंदा-बांदी जारी रही। रविवार की सुबह हुई कुछ समय के लिए काफी तेज बारिश हुई, जिससे शहर के निचले इलाकों में थोड़ा पानी भर गया। हालांकि बारिश कम होने के बाद वह पानी भी आसानी से निकल गया।
सिद्धार्थनगर में आठवीं तक के स्कूल बंद
उधर, सिद्धार्थनगर में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। यह जानकारी बीएसए शैलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्य प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यत प्राप्त विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में सात सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।