Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी, इन तरीकों से करें डाउनलोड, Career Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल और एसएसओ आईडी पर जाकर अपने एडमिट कार्ड जाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल और एसएसओ आईडी पर जाकर अपने एडमिट कार्ड जाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले राजस्थान एसईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई को बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया था। बता दें कि इसके लिए परीक्षा का ओयजन 13 सितंबर को किया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें राजस्थान एसईटी का एडमिट कार्ड

– उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

– अब अगले पेज पर एडमिट कार्ड के सामने लिंक पर क्लिक करें।

– यहां एग्जाम टाइप में Pre सेलेक्ट करें।

– फिर इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करें।

– अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा एडमिट कार्ड को SSO ID के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है-

इसके लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।

यहां रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।

इसके बाद गेट एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।

लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

इसके बाद SET-2026 Recruitment सेलेक्ट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

क्या है राजस्थान सेट (SET) परीक्षा?

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का आयोजन राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की पात्रता हासिल करने के लिए किया जाता है। जो अभ्यर्थी यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए राज्य स्तर पर यह परीक्षा पास करके कॉलेज लेक्चरर बनने का बेहतरीन अवसर होता है।

एग्जाम पैटर्न

राजस्थान सेट में दो पेपर होंगे। दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर 100 नंबरों का होगा जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के आएंगे। यह एक घंटे का होगा। दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न स्टूडेंट के विषय से जुड़े होंगे। यह दो घंटे का होगा। दोनों पेपरों के लिए कुल तीन घंटे मिलेंगे।

मार्किंग स्कीम

1. प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा।

2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 02 अंक मिलेंगे।

3. गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

इन 35 विषयों में होगी सेट परीक्षा

– भाषा, साहित्य एवं मानविकी: अंग्रेजी, हिंदी, संगीत, दर्शनशास्त्र, राजस्थानी, संस्कृत, उर्दू, दृश्य कला, फारसी, पंजाबी, सिंधी।

– सामाजिक विज्ञान एवं शिक्षाः अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान।

-विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषयः रसायन विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, विज्ञान, विधि, जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और योग।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *