UP Weather: यूपी में मॉनसून पर ब्रेक, एक हफ्ते तक बारिश के आसार कम, Uttar-pradesh Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


UP Weather: यूपी में मॉनसून की रफ्तार थमने लगी है। कमजोर पड़े कम दबाव के क्षेत्र के कारण घने बादलों के बावजूद बारिश नाममात्र हुई। मौसम विभाग के मुताबिक से अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में मॉनसून ब्रेक जैसी स्थिति रहने का अनुमान जताया है।

UP Weather : उत्तर प्रदेश के मध्य में बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को कमजोर पड़ गया है। फिर भी छितरे बादलों के कारण दिन में कई बार रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान सीजन (सितंबर) का सर्वाधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से छिटपुट बारिश को छोड़ फिलहाल एक हफ्ते तक ब्रेक की स्थिति रहेगी। दरअसल, अलनीनो की घटना के प्रभावी हो जाने से नए सिस्टम बेहद कमजोर हो गए हैं। यूपी में कम दबाव का क्षेत्र पिछले 48 घंटों से था लेकिन मंगलवार को यह बेहद कमजोर हो गया। ऐसे में प्रदेश के 60 फीसदी हिस्से में घने बादल तो रहे लेकिन बारिश सिर्फ नाम मात्र की ही हुई। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी हिस्से में काफी बादल रहा पर पर्याप्त वर्षा में नहीं बदल सका।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सितंबर माह का सर्वाधिक पारा है। इससे पहले 05 सितंबर को अधिकतम पारा 32.2 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। यह 24.7 से बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम नमी 85 व न्यूनतम न्यूनतम 67 फीसदी रही। इस दौरान तेज पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में जो एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र बना है।

जिससे उड़ीसा और निकटवर्ती राज्यों में बारिश हो सकती है। इसका असर बिहार तक जा सकता है लेकिन यूपी में आसार कम हैं। ऐसे में छिटपुट बारिश तो कभी भी कहीं भी हो सकती है लेकिन तेज बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। 14 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पाकिस्तान से आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ भी बेहद कमजोर है।

बारिश के केवल पूर्वोत्तर व देश के दक्षिण के इक्का-दुक्का राज्यों को छोड़ शेष में मानसून ब्रेक बना रहेगा। 12 के बाद से यदि मौसमी नए सिस्टम बनते हैं तो स्थितियां बदल सकती हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान स्थानीय स्तर पर छिटपुट बारिश होती रहेगी।

वाराणसी में आज बंद रहेंगे 5वीं तक के स्कूल

उधर, वाराणसी में अतिवृष्टि के पूर्वानुमान पर बुधवार यानी 9 सितंबर को कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। यह कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 तक चलाई जाएंगी। मंगलवार को बीएसए भूपेंद्र सिंह और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से यह संयुक्त आदेश जारी किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *