Rain Alert: वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो 11-14 सितंबर के बीच उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 13-15 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी बड़े इलाके से पूरे इलाके में आंधी तूफान और बिजली गिरेगी।
Rain Alert, IMD Weather Update 10 September: उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वहज से 10 और 11 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 10 और 11 सितंबर को ही गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही, 12 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10-12 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश होगी।
उत्तर भारत की बात करें तो 11-14 सितंबर के बीच उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 13-15 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी बड़े इलाके से पूरे इलाके में आंधी तूफान और बिजली गिरेगी। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 10-13 सितंबर के बीच उत्तराखंड, 14-15 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और 13-14 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात होगी।
मध्य भारत की बात करें तो 12-14 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 11-14 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, 10-14 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरेगी। 10-11 सितंबर और 15-16 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 10 सितंबर और 15-16 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, 15-16 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में या कहीं-कहीं कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। 11-13 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश, 10-12 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, 11-12 सितंबर के बीच विदर्भ में, 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने वाली है। साथ ही, 12 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10-11 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होगी।
इसके अलावा, पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो 10-16 सितंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 10-13 सितंबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 10-12 सितंबर के बीच झारखंड और ओडिशा में भारी बारिशऔर आंधी तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी है। 14-16 सितंबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। झारखंड और ओडिशा में 13-16 सितंबर के बीच, बिहार में 10-16 सितंबर के दौरान तेज बारिश होगी।