कल यानी शुक्रवार को बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि कल देश के करीब 25 राज्यों में बदरा झूमकर बरसेंगे और मूसलाधार बारिश होगी।
इस वक्त देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश से होते हुए गुजरात और पंजाब तक ये सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी और उसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कल यानी शुक्रवार, 11 सितंबर को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी और इस दौरान 75 KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी। IMD ने कहा है कि इस दौरान कहीं-कहीं बिजली कड़कने की भी संभावना है।
IMD ने कहा है कि 11 सितंबर को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कुल 25 राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली कड़क सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने कहा है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 11 से 14 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश, गरज और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत में तेज हवाएं और बारिश का दौर
मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वहां 50-60 किमी/घंटे (झोंके 70 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तेलंगाना में भी 11 सितंबर को व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल और माहे में भी 11 और 12 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
पहाड़ी, उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों का क्या हाल?
मौसम विभाग ने कहा है कि 11 से 14 सितंबर के बीच उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा 11 से 15 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में; और 13 से 14 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में मॉनसून फिर सक्रिय होने पर बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मोसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर आज एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बना गया है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 11 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
दिल्ली/एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR में 11 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है। अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है।