Outsourcing firms blacklisted in Ambedkar Nagar | अम्बेडकरनगर में आउटसोर्सिंग फर्म ब्लैकलिस्ट: 100 से अधिक कर्मियों की आपूर्ति में वित्तीय अनियमितता, डीएम के आदेश पर कार्रवाई – Ambedkarnagar News

Actionpunjab
1 Min Read


अम्बेडकरनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर की नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। आउटसोर्सिंग कर्मियों की आपूर्ति करने वाली फर्म मैसर्स जे.के. इन्फ्रा को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

फर्म पर सभासद विनोद भारती ने टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। फर्म ने 100 से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की थी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

जांच में पाया गया कि फर्म ने टेंडर प्रक्रिया में शासनादेश, नियम और नियमावली का उल्लंघन किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर ईओ संजय जैसवार ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया है।

फर्म को अम्बेडकरनगर जनपद में भविष्य में होने वाली सभी टेंडर प्रक्रियाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले भी इस फर्म के आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कई बार आरोप लग चुके थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *