- Hindi News
- National
- Rekha Gupta; Delhi Vidhan Sabha 2025 LIVE Updates: Atishi Marlena | BJP AAP MLAs CAG Report
नई दिल्ली4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

AAP और बीजेपी ने रेखा गुप्ता के दफ्तर की अलग-अलग तस्वीरें जारी की हैं।
दिल्ली सीएम ऑफिस में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरों पर भाजपा और AAP आमने-सामने आ गई है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया, ‘भाजपा के सत्ता में आते ही सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं।
इसके कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने सीएम ऑफिस की एक तस्वीर जारी की। कहा कि AAP झूठ बोल रही है। सीएम ऑफिस में अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगी हैं। बस उनकी जगह बदली गई। इसे लेकर दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सोमवार को AAP ने हंगामा भी किया।
2 तस्वीरों से समझिए इस विवाद को
पहली तस्वीर, जब केजरीवाल-आतिशी सीएम थीं, पंजाब सीएम ऑफिस में भी शहीद भगत सिंह और डा. अंबेडकर

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानती है। अन्ना आंदोलन के वक्त भी शहीद भगत सिंह की तस्वीर को लेकर प्रदर्शन किए। पंजाब में जब 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 16 मार्च 2022 को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी। तब से दिल्ली और पंजाब के सीएम ऑफिस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे शहीद भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई जाने लगीं।
दूसरी तस्वीर, जब रेखा गुप्ता सीएम हैं, गांधी जी, राष्ट्रपति और पीएम की फोटो


दिल्ली बीजेपी ने अपने X अकाउंट पर CM रेखा गुप्ता के दफ्तर की फोटो पोस्ट की।
आतिशी ने दोपहर 2:11 बजे आरोप लगाया था। भाजपा ने 2 घंटे (शाम 4 बजे) बाद दिल्ली बीजेपी ने CM रेखा गुप्ता के दफ्तर की नई तस्वीर जारी की। इसमें रेखा गुप्ता की सीट के पीछे वाली दीवार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आ रही है। पास वाली दीवार पर बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हैं।
आतिशी बोलीं- भाजपा सिख-दलित विरोधी

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM दफ्तर की तस्वीरें दिखाईं।
आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की मानसिकता सिख और दलित विरोधी है। उन्होंने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं।
आतिशी के दावे पर आरपी सिंह ने कहा- तस्वीरें लगाना एक प्रोटोकॉल है, इसे प्रशासन तय करता है, मुख्यमंत्री नहीं। प्रोटोकॉल के मुताबिक तस्वीरें वहां होंगी, चाहे वह बाबा साहेब की हों, भगत सिंह की हों या महात्मा गांधी की। कई बार प्रधानमंत्री और महात्मा गांधी की भी तस्वीरें होती हैं।
भाजपा बोली- AAP बिन बात का मुद्दा बना रही
- प्रवेश वर्मा ने कहा– आप दा वालों का एक ही काम है दिल्ली में विकास नहीं करना। उनके पास 10 साल का समय था। लेकिन उन्होंने दिल्ली में हालात खराब कर दिए। आज भी उन्होंने सदन की पवित्रता को ठेस पहुंचाई।
- तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा- कोई फोटो नहीं हटाई गई है। वे कहीं से भी फोटो लेकर आए हैं। उन्होंने अन्ना हजारे के विरोध प्रदर्शनों से अपने करियर की शुरुआत की, हमें लगा कि अरविंद केजरीवाल ही एकमात्र व्यक्ति हैं जो झूठ बोलते हैं। लेकिन दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी उनसे भी आगे हैं।
- आतिशी के आरोपी पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा- AAP बिन बात का मुद्दा बना रही है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद विधानसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रही है। तस्वीरों के चयन या प्लेसमेंट से मुख्यमंत्री का कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यह प्रशासन का काम है।
AAP के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष साथी विधायकों के साथ विरोध करती हुईं।
AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के साथ AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप विधायकों ने कहा- भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें।

AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।
दिल्ली विधानसभा सत्र के दिनभर के अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
10:24 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय बोले- AAP तानाशाह पार्टी
10:16 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रवेश वर्मा बोले- सदन दिल्ली की जनता के भरोसे पर टिका
सदन दिल्ली की जनता के भरोसे पर टिका है। उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। मैं आप-दा और पूरे विपक्ष से कहना चाहूंगा कि दिल्ली में विकास के लिए काम करें, अगर अच्छे सुझाव होंगे तो हम उसे स्वीकार करेंगे। दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने में हमारी मदद करें।
09:21 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बीजेपी नेता और मंत्री आशीष सूद बोले- दिल्ली से किए वादे पूरे करेंगे
09:17 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी का आरोप- CM ऑफिस से डॉ. अबंडेकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाई गईं
08:30 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
नेता विपक्ष आतिशी के साथ आप विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया
08:03 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
विपक्ष की नेता आतिशी आप विधायकों के साथ CM से मिलीं
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी आप विधायकों के साथ CM रेखा गुप्ता से मिलीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा- 2 दिनों से मुख्यमंत्री ने हमें समय नहीं दिया। आज सत्र के दौरान हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से मिलने गए। उनसे कहा कि पहली कैबिनेट में किया गया वादा झूठा साबित हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 2500 रुपए हर दिल्ली की महिला के खाते में जरूर आएगी।
07:23 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली CM रेखा गुप्ता शपथ लेने के बाद विधानसभा से निकलीं
06:43 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP विधायक ने संस्कृत में शपथ ली

विधायक संजीव झा मिथिला की पारंपरिक ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने संस्कृत में शपथ ली। संजीव बुराड़ी विधानसभा सीट 20601 वोटों से जीते हैं।
06:19 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रवेश वर्मा समेत अन्य मंत्रियों के शपथ की तस्वीर

06:13 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा सदस्य की शपथ ली
05:29 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
स्पीकर की शपथ लेने से पहले विजेंद्र गुप्ता मंदिर पहुंचे
05:20 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आतिशी बोलीं- हम विधानसभा में जनता की आवाज उठाएंगे
विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा- दिल्ली के लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम विधानसभा में जनता की आवाज उठाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपए प्रति माह देने की योजना पास होगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।
05:06 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बीजेपी MLA नेगी बोले- पानी और सीवेज की समस्या को खत्म करेंगे
बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा- हमने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीता है। हमें दिल्ली में बहुत काम करना है।
आगे कहा कि पानी और सीवेज की मुख्य समस्याओं पर काम करेंगे। यमुना की सफाई करेंगे और दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे।
04:54 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
CAG रिपोर्ट और महिला सम्मान योजना पर घमासान के आसार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र एजेंडा विकसित दिल्ली सुनिश्चित करना तथा लोगों की पीड़ा एवं समस्याओं को दूर करना है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप के पास CAG रिपोर्ट पेश करने के लिए पर्याप्त समय था। बजाय इसके वह अब यह दिखावा करे कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी।
26 साल बाद दिल्ली में वापसी कर रही भाजपा 2015-2024 के दौरान CAG की लंबित 14 रिपोर्टों में बताई गई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर आप पर हमला करेगी। आप ने कहा है कि वह सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में भाजपा द्वारा दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए देने की चुनावी योजना को पारित न करने का मुद्दा उठाएगी।

04:54 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पहली बार दिल्ली में विपक्ष की नेता महिला
विधानसभा सत्र से एक दिन पहले रविवार को AAP विधायकों की बैठक हुई। इसमें 22 विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।
मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली में पहली बार कोई महिला विपक्ष की नेता होगी।
इसके अलावा सरकार और विपक्ष की कमान भी पहली बार दो महिलाओं के हाथ में है।
04:54 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा विधायकों की भी बैठक हुई
भाजपा विधायकों की भी रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, 6 मंत्री और विधायक शामिल हुए। मीटिंग में 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के लिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा हुई।
भाजपा विधायक राज कुमार भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव (संगठन) पवन राणा ने विधायकों को सदन में उनके संसदीय आचरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही आने वाले दिनों में सरकार तथा पार्टी संगठन के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई।
04:53 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी
रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद अपने 6 मंत्रियों के साथ सचिवालय में पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। एक घंटे की इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी गई थी।
बैठक के बाद शाम के वक्त वे अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंची थी। उन्होंने यहां नदी की आरती की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया है।
04:53 AM24 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली CM से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…