BOI official arrested taking 50 thousand bribe | BOI अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: हरदोई में CBI की टीम ने रंगेहाथ दबोचा, लोन पास करने के लिए महिला से मांगे थे रुपए – Hardoi News

Actionpunjab
2 Min Read


फ़ैज़ी खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीएम योजना के तहत लोन पास करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने महिला से मांगे थे रुपए। - Dainik Bhaskar

सीएम योजना के तहत लोन पास करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने महिला से मांगे थे रुपए।

हरदोई के शाहाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के एक ऋण अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी अधिकारी शोभित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के लिए महिला से रिश्वत मांगी थी।

शाहाबाद की रहने वाली उपासना वर्मा ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए योजना में आवेदन किया था। सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद फाइल बैंक में भेजी गई। ऋण अधिकारी श्रीवास्तव ने 5 लाख रुपये के लोन को मंजूर करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की।

महिला ने इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के एक दिन बाद शुक्रवार शाम को टीम ने कार्रवाई की। श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीबीआई टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। बैंक के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को शनिवार को लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *