![]()
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए झालावाड़ नगर परिषद ने लगाया फीडबैक कैंप।
झालावाड़ नगर परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू किया है। नगर के खेल संकुल मैदान में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया।
.
इस मौके पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर लखन सिंह फागना और स्वच्छता चैंपियन अमन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोल्जर एकेडमी कोचिंग के छात्रों के साथ स्टेकहोल्डर मीटिंग की गई। छात्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मौजूद सभी छात्रों से फीडबैक भी लिया गया।
सिटीजन फीडबैक की शुरुआत 15 फरवरी 2025 से हो चुकी है। इसके तहत शहर में चल रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना फीडबैक जरूर दें। इससे झालावाड़ शहर की रेटिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी।
नागरिक अपना फीडबैक https://sbmurban.org/feedback लिंक या बारकोड के माध्यम से दे सकते हैं। नगर परिषद का लक्ष्य है कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो।