![]()
जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा अभियान के तहत थाना स्तर पर टॉप टेन में शामिल फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले आठ माह से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा किया।
.
बता दे कि आरोपी के खिलाफ 26 जुलाई 2024 को परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि उसके रॉयल्टी नाका पर प्रवेश कर अस्थाई बने छपरा में आग लगा दी गई। वहीं कैंपर और मोटरसाइकिलों को जला दिया गया। इस पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
इस मामले में आरोपी अशोक पुत्र सोहन राम माली निवासी बिराई पुलिस थाना खेड़ापा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ है। इस पर टीम ने रिश्तेदार के घर पर दबिश दी तो आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस की टीम ने 10 किलोमीटर पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कार्रवाई में मुख्य भूमिका थाना अधिकारी खेड़ापा भंवरलाल सीरवी, कांस्टेबल राकेश बिश्नोई, लिखमाराम और प्रकाश गोस्वामी की रही।